akhbaar update

अधारताल और कटंगी में जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 16 जुआरी पकड़े

 



जबलपुर। शहर और आसपास के इलाकों में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने रविवार रात कार्रवाई की। अधारताल और कटंगी थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पुलिस ने कुल 16 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा। मौके से नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए गए।

अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कटरा मोहल्ले में मोटे के घर के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये की हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आठ लोगों को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों में कटरा निवासी राजेंद्र पांडे और सोनू बर्मन, अंसार नगर गोहलपुर निवासी फरहान खान, मक्का नगर हनुमानताल निवासी मोहसिन खान और वसीम खान, निर्भय नगर निवासी मोनू डोंगरे, मक्का नगर की गली नंबर 8 निवासी सद्दाम मंसूरी और टेढ़ी नीम हनुमानताल निवासी राशिद खान शामिल हैं। इनके पास से जुआ फड़ की रकम सहित कुल 7,800 रुपये और ताश के पत्ते जब्त किए गए।

इसी थाना क्षेत्र के कुदवारी में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आलोक साहू, विवेक, रोहित कोल, विशाल कोल, सोहेल खान और शहनवाज मंसूरी को जुआ खेलते पकड़ा। इनके कब्जे और फड़ से 1,000 रुपये नकद तथा ताश के पत्ते बरामद किए गए।

उधर, कटंगी थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई की। थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुंडा नाला के पीछे खेत में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चार लोगों को पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए लोगों की पहचान नया बाजार कटंगी निवासी अब्दुल खान, कूड़न मोहल्ला निवासी धनेश जैन, दुर्गा चौक बजरिया मोहल्ला निवासी अनिल ठाकुर और कुचबंधिया मोहल्ला कटंगी निवासी आकाश ठाकुर के रूप में हुई। मौके से 52 ताश के पत्ते और 4,270 रुपये नकद जब्त किए गए।

अधारताल पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत कार्रवाई की है। वहीं कटंगी पुलिस ने भी जुआ खेलने के मामले में नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp