akhbaar update

बैठक में शामिल हुए। स्वामित्व योजना में रजिस्ट्री कार्य तेज करने के निर्देश, 50 दिन से लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त

 

जबलपुर। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने बुधवार सुबह बैठक लेकर स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत होने वाले रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन पर 50 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निपटाने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तय समय-सीमा में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर नीता राठौर, रविशंकर राय, शैलेंद्र सिंह और अखिलेश सिंह मौजूद रहे। जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp