akhbaar update

बच्चों के साथ सो रही महिला की खुली आंख, कुछ ही देर बाद भरभराकर गिरी छत; परिवार बाल-बाल बचा

 



जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र के कांचघर चुंगी चौकी स्थित बरू मोहल्ले में बीती रात एक रिहायशी मकान की दीवार और छत अचानक गिर गई। हादसे के समय रानू तिवारी अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रही थीं। रात में अचानक दीवार से प्लास्टर और मिट्टी गिरने की आवाज से उनकी नींद खुल गई। खतरा महसूस होते ही उन्होंने बच्चों को जगाया और तुरंत घर से बाहर निकल गईं।

परिवार के बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद कमरे की पूरी छत और दीवार भरभराकर नीचे आ गई। समय रहते सभी लोगों के बाहर निकल जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में परिवार का कोई सदस्य गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

मलबे में दबा गृहस्थी का सामान

छत और दीवार गिरने के बाद घर का काफी हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया। मलबे में घरेलू सामान, फर्नीचर और खाने-पीने की सामग्री दबकर खराब हो गई। परिवार के मुताबिक हादसे में करीब 2 से 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

परिवार के सामने रहने का संकट

मकान का हिस्सा गिरने के बाद परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद अभी तक प्रशासन की ओर से कोई राहत नहीं मिली है। क्षेत्रीय पार्षद की ओर से आवेदन देने की बात कही गई है।

पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता देने के साथ रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp