akhbaar update

आधारताल में पेट्रोल पंप, डेयरी और मिठाई दुकान का औचक निरीक्षण, दूध और मिठाई के सैंपल लिए

 




जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर आधारताल तहसील में राजस्व, खाद्य सुरक्षा और नापतौल विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। तहसीलदार आधारताल रंजना यादव के नेतृत्व में टीम ने दो पेट्रोल पंप, एक दूध डेयरी और एक मिठाई दुकान की जांच की।



पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की मात्रा जांची

तहसीलदार रंजना यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान रद्दी चौकी स्थित रज्जब अली सुलेमान जी पेट्रोल पंप और आधारताल चौक के पास स्थित ओम पेट्रोलियम की जांच की गई। दोनों पेट्रोल पंपों के नोजल से पेट्रोल की आपूर्ति की मात्रा को जांचा गया।



मिठाई और दूध के सैंपल लिए

                                         

टीम ने सिंह मिठाई भंडार का भी निरीक्षण किया। यहां से जांच के लिए मिठाई का सैंपल लिया गया। वहीं बल्हारा डेयरी से दूध का सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भेजा गया।

निरीक्षण की कार्रवाई नापतौल निरीक्षक आरके ढोके और सचिन कुमार सोनी तथा खाद्य सुरक्षा प्रशासन की खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधुरी मिश्रा ने की।


Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp