akhbaar update

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का डुमना एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत

 




जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार सुबह इंदौर से विमान द्वारा जबलपुर के डुमना विमानतल पहुंचे। सुबह करीब 11:15 बजे विमानतल पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, राज्यसभा सदस्य सुमित्रा वाल्मीकि, सांसद आशीष दुबे सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील कुमार तिवारी इंदु, डॉ. अभिलाष पांडे, नीरज सिंह और संतोष वरकड़े ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

विमानतल पर जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोंटिया, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, जेडीए उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी, नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर और ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष राजकुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp