akhbaar update

जबलपुर में 6.38 लाख का गांजा जब्त, रेलवे स्टेशन के पास दो तस्कर गिरफ्तार

 





जबलपुर। क्राइम ब्रांच और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रेलवे स्टेशन के पास से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 किलो 761 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 6 लाख 38 हजार रुपये आंकी गई है, जब्त किया है। इसके साथ ही 7,031 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

 सूचना मिली  कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 के बाहर मेट्रो बस स्टॉप के पास दो व्यक्ति गांजा लेकर खड़े हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और राजा उर्फ विशाल सोनकर (45) निवासी खटीक मोहल्ला, बेलबाग तथा रोहित चौधरी (22) निवासी घमापुर को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान राजा सोनकर के बैग से चार बंडलों में गांजा, एक मोबाइल और 6,416 रुपये नकद मिले। वहीं रोहित चौधरी के बैग से दो बंडलों में गांजा, एक मोबाइल और 615 रुपये बरामद हुए। दोनों के पास से कुल 12 किलो 761 ग्राम गांजा जब्त किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के कंटाबांजी रेलवे स्टेशन से एक मोबाइल धारक के संपर्क में आकर गांजा लाए थे और जबलपुर में बेचने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के साथ मोबाइल धारक के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp