akhbaar update

नहर में नहाते समय गहरे पानी में डूबा युवक, सुबह मिला शव



जबलपुर। जोधपुर टोला गांव में सोमवार दोपहर नहर में नहाने के दौरान केशर मरावी गहरे पानी में डूब गए। परिजनों और स्थानीय लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। मंगलवार सुबह नहर का पानी कम होने पर उनका शव पानी में उतराता मिला।

तिलवारा पुलिस के अनुसार, जोधपुर टोला निवासी धनराज कोकडे ने सूचना दी कि 10 अगस्त को दोपहर करीब 1:30 बजे केशर मरावी नहाने के लिए जोधपुर टोला नहर गए थे। नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने नहर में उनकी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे नहर में शव दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने शव बरामद कर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp