akhbaar update

स्वतंत्रता दिवस से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, 11 से 14 अगस्त तक दिल्ली के लिए पार्सल सेवा बंद



जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 11 से 14 अगस्त तक दिल्ली क्षेत्र के लिए पार्सल की बुकिंग और डिलीवरी पर अस्थायी रोक रहेगी। इसका सीधा असर जबलपुर से दिल्ली सामान भेजने वाले यात्रियों और कारोबारियों पर पड़ेगा।

दिल्ली के छह प्रमुख स्टेशनों पर भी रोक

रेलवे के अनुसार इस अवधि में नई दिल्ली, दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला और आदर्श नगर स्टेशनों पर पार्सल की बुकिंग और डिलीवरी बंद रहेगी। दिल्ली क्षेत्र के लिए दूसरे स्टेशनों से भेजे जाने वाले पार्सल भी इस प्रतिबंध के दायरे में रहेंगे।

लीज वाले कोच से भी सामान भेजना बंद

रेलवे ने सामान्य पार्सल के साथ लीज वाले एसएलआर, एजीसी और वीआईपी कोच के माध्यम से होने वाले पार्सल परिवहन पर भी रोक लगाई है। यानी 11 से 14 अगस्त के बीच इन माध्यमों से भी दिल्ली के लिए सामान नहीं भेजा जा सकेगा।

स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर फैसला

रेलवे ने यह व्यवस्था 15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लागू की है। चार दिन तक यह प्रतिबंध प्रभावी रहेगा। इसके बाद रेलवे की पार्सल सेवाएं सामान्य रूप से बहाल की जाएंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp