akhbaar update

जुएं के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 8 लोग गिरफ्तार, ₹11,380 नकद जब्त

 



जबलपुर।  जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अधारताल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुएं के अड्डे पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से आठ लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 11 हजार 380 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कंचनपुर क्षेत्र के मैदान के पास कुछ लोग रुपये की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सभी आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम प्रदीप जैन, अभय सोनी, राहुल ताम्रकार, आलोक सोनी, अतुल सोनी, रवि जैन, बाबर उर्फ जहीरुद्दीन खान और शैलेन्द्र अग्रवाल बताए।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 हजार 380 रुपये नकद और ताश की एक गड्डी जब्त की है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं इस कार्रवाई में अधारताल थाना पुलिस के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सतर्कता से जुएं के इस अड्डे का भंडाफोड़ किया जा सका।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update