akhbaar update

मदन महल में सनसनीखेज वारदात, आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹5 हजार इनाम

 



जबलपुर। मदन महल थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर से एक घर पर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर युवक को झुलसाने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश तेज हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी या उसकी जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए 5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

घटना 3 मई की है, जब मदन महल फ्लाईओवर के नीचे रहने वाले रुद्रांश बाण के मकान पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने ऊपर से ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया था। इस दौरान घर में मौजूद शिवांश बाण इसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

घटना के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस की टीम लगातार संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है और कई महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे हैं। मदन महल थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update