akhbaar update

एनओसी के अभाव में अटका सड़क निर्माण, वीएफजे ने हटवाई सामग्री

 





जबलपुर। रांझी के सुदर्शन वार्ड में प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गया है। नगर निगम द्वारा सेंट मेरी स्कूल के पास करीब 125 मीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए सामग्री रखवाई गई थी, लेकिन संबंधित भूमि व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर (वीएफजे) के अधीन होने के कारण निर्माण कार्य रोक दिया गया।

वीएफजे प्रबंधन का कहना है कि सड़क निर्माण शुरू करने से पहले नगर निगम को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना आवश्यक था, लेकिन बिना अनुमति के ही निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई। आपत्ति दर्ज होने के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने निर्माण सामग्री भी हटवा दी, जिससे फिलहाल कार्य ठप हो गया है।

मामले के सामने आने के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। जानकारों का कहना है कि रक्षा क्षेत्र से जुड़े इलाकों में किसी भी निर्माण कार्य के लिए संबंधित विभाग से पूर्व अनुमति अनिवार्य होती है। इसके बावजूद करीब 11 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया गया।

अब नगर निगम वीएफजे से एनओसी प्राप्त करने के लिए पत्राचार कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक अनुमति मिलने के बाद ही सड़क निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया जा सकेगा। प्रस्तावित सड़क बनने से सेंट मेरी स्कूल के विद्यार्थियों को बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update