akhbaar update

आंगनवाड़ी, एम्बुलेंस और सुरक्षा सेवाओं में भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू




 जबलपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना शहरी क्रमांक-4 के अंतर्गत आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक महिला अभ्यर्थी 15 जुलाई तक आवेदन कर सकती हैं।

विभाग के अनुसार खेरमाई वार्ड के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-30, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के केंद्र क्रमांक-94 और चितरंजन वार्ड के केंद्र क्रमांक-89 में सहायिका के पद भरे जाएंगे। भर्ती से संबंधित योग्यता, पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य नियमों की जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है।

वहीं जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा में रोजगार का अवसर भी उपलब्ध कराया गया है। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 3 और 4 जुलाई को पायलट तथा इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) पदों के लिए भर्ती शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित सूर्य मंदिर ग्राउंड में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।

पायलट पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास या फेल होना पर्याप्त है, लेकिन उसके पास एलएमवी या एचएमवी श्रेणी का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य होगा। वहीं ईएमटी पद के लिए ईएमटी डिप्लोमा, बीएससी (पीसीबी), जीएनएम, एएनएम, बी.फार्मा, डी.फार्मा, बीएमएलटी या डीएमएलटी जैसी शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

इसके अलावा शहडोल जिले में 5 से 16 जुलाई तक विशेष भर्ती अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर और जीटीओ पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 18 हजार रुपये से लेकर 37 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया संबंधित थाना परिसरों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update