akhbaar update

बोट ब्रो स्कीम के नाम पर लाखों की ठगी, फिजियोथैरेपी संचालक समेत तीन पर शिकायत

 




जबलपुर - विजयनगर क्षेत्र में फिजियोथैरेपी सेंटर संचालक अरविंद सोनी पर अपने साथियों राजनंदन पटेल और संदीप बर्मन के साथ मिलकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों ने "बोट ब्रो" नामक कंपनी में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया और रिश्तेदारों, मित्रों व परिचितों से ऑनलाइन तथा नकद रूप में बड़ी रकम जमा कराई।

शिकायत के अनुसार, शुरुआत में लोगों का विश्वास जीतने के लिए अधिक लाभ का लालच दिया गया। आरोप है कि अधिकांश रकम नकद ली गई ताकि बाद में सबूत न बचें। जब निवेशकों ने अपनी राशि वापस मांगी तो आरोपियों ने कंपनी बंद होने का हवाला देकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।

रकम वापस न मिलने पर मुख्य फरियादी दशरथ राय और नितिन चौकसे सहित कई पीड़ित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने विजयनगर थाना पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

वहीं, आरोपी राजनंदन पटेल का कहना है कि यह कोई धोखाधड़ी नहीं बल्कि शेयर मार्केट से जुड़ा निवेश था, जिसमें नुकसान हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update