akhbaar update

जबलपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले

 




जबलपुर -पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के तहत निरीक्षक विपिन ताम्रकार को आधारताल थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सिविल लाइन थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल को ग्वारीघाट थाना भेजा गया है। निरीक्षक संगीता सिंह को बरेला थाना प्रभारी बनाया गया है।

दूसरी ओर, आधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे और ग्वारीघाट थाना प्रभारी को पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक कसावट और बेहतर पुलिसिंग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय लगातार अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और थानों की कार्यप्रणाली को लेकर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। हाल के दिनों में पुलिसिंग को अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इसी कड़ी में थाना प्रभारियों के इस बदलाव को भी अहम माना जा रहा है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, अनुभवी अधिकारियों की नई पदस्थापना से संबंधित थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। साथ ही अपराध नियंत्रण और जनता से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। पुलिस महकमे में हुए इस बदलाव के बाद विभिन्न थाना क्षेत्रों में नई कार्यशैली और रणनीति देखने को मिल सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update