akhbaar update

जबलपुर में चोरी की दो वारदातें, ई-रिक्शा सहित निर्माण कार्य के उपकरण ले उड़े चोर

 




जबलपुर। शहर में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं में अज्ञात चोरों ने ई-रिक्शा और निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली मशीनों व औजारों पर हाथ साफ कर दिया। दोनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पहली घटना लार्डगंज थाना क्षेत्र की है। शिवनगर गढ़ा निवासी अंकित कुमार प्रजापति ने पुलिस को बताया कि वह फ्लेक्स का काम करता है। 18 जून की शाम करीब 4:30 बजे उसने अपना मोरनी कंपनी का ई-रिक्शा क्रमांक एमपी-20 जेडई-8242 शिव प्रिंटर रानीताल के सामने खड़ा किया था। रात करीब 10 बजे जब वह काम खत्म कर बाहर आया तो ई-रिक्शा गायब मिला। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

वहीं दूसरी घटना गोराबाजार थाना क्षेत्र की है। बंगला नंबर-05 कटंगा क्रॉसिंग निवासी मोहम्मद कलीम ने शिकायत दर्ज कराई कि उसे बिलहरी क्षेत्र में मकान तोड़ने का ठेका मिला था। निर्माण स्थल पर रखी दो हैमर मशीन, एक ग्राइंडर मशीन, बिजली के तार, हथौड़े, छेनी सहित अन्य उपकरण 26 मई की सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच अज्ञात चोर ताला तोड़कर चोरी कर ले गए।

दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच सहित आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update