akhbaar update

रांझी के दो कुख्यात बदमाशों पर रासुका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 


जबलपुर - रांझी थाना क्षेत्र में अपराध और दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाशों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला कलेक्टर द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत वारंट जारी होने के बाद रांझी पुलिस ने सुभाष नगर निवासी शुभम मिश्रा और रक्षा नगर निवासी अमन केवट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए रासुका लगाने का प्रतिवेदन तैयार कर जिला प्रशासन को भेजा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने वारंट जारी किया, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार शुभम मिश्रा पर हत्या के प्रयास, अवैध वसूली, बमबाजी और अवैध हथियार रखने सहित करीब 45 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं अमन केवट भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है।

रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि दोनों बदमाशों का क्षेत्र में इतना आतंक था कि लोग उनके खिलाफ शिकायत करने और गवाही देने से डरते थे। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update