akhbaar update

रेलवे टिकटों की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइबर कैफे संचालक गिरफ्तार

                                            



जबलपुर - रेलवे टिकटों की कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांझी क्षेत्र के एक साइबर कैफे संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 लाख 24 हजार 549 रुपये मूल्य के 74 रेलवे ई-टिकट और टिकट बुकिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।

आरपीएफ की टीम ने रांझी स्थित "सन साइबर कैफे" पर छापा मारकर न्यू शोभापुर कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय सुमित झा को हिरासत में लिया। जांच में पता चला कि वह एमपी ऑनलाइन और अपनी छह निजी आईआरसीटीसी आईडी का उपयोग कर व्यावसायिक स्तर पर टिकट बुकिंग करता था।

आरोपी यात्रियों से टिकट की वास्तविक कीमत के अलावा 50 से 100 रुपये अतिरिक्त लेकर अवैध मुनाफा कमाता था। जांच के दौरान कंप्यूटर और डिजिटल रिकॉर्ड से 74 ई-टिकट बरामद किए गए, जिनमें 6 लाइव और 68 पुराने टिकट शामिल हैं।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी नकद के अलावा ऑनलाइन वॉलेट और विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से भुगतान लेता था। आरपीएफ अब उसके बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन की भी जांच कर रही है। रेलवे प्रशासन ने टिकटों की अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update