akhbaar update

मोबाइल की डांट से नाराज दो बहनें घर से गईं, पुलिस ने रातभर तलाश कर सुरक्षित खोजा

 


जबलपुर - भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के छेड़ी बरौदा गांव में मोबाइल फोन के ज्यादा इस्तेमाल को लेकर पिता की डांट से नाराज होकर दो किशोरियां घर छोड़कर चली गईं। शाम को दोनों के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो परिजनों ने भेड़ाघाट पुलिस को सूचना दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत गुमशुदगी दर्ज कर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य संभावित स्थानों पर रातभर सर्च अभियान चलाया। पुलिस टीम लगातार परिजनों के संपर्क में रही और हर संभावित सुराग की जांच करती रही।

लगातार प्रयासों के बाद बुधवार सुबह दोनों किशोरियां बमौरी गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर सुरक्षित मिल गईं। पुलिस उन्हें थाने लेकर आई, जहां आवश्यक पूछताछ और काउंसिलिंग की गई। इसके बाद दोनों को सकुशल उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बच्चियों और उनके परिजनों को समझाइश देते हुए कहा कि बच्चों के साथ प्रेमपूर्ण संवाद बनाए रखना जरूरी है। अधिकारियों ने अभिभावकों से बच्चों की भावनाओं को समझने और उन्हें डांटने के बजाय समझाने की सलाह दी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update