akhbaar update

श्रृद्धालुओं से भरी कार पुल से नीचे गिरी, 9 घायल

 



जबलपुर। रीवा-नागपुर हाईवे पर सिहारा के बरगी गांव के पुल के पास सोमवार 12 बजे एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। श्रृदृधालुओं से भरी यह कार मैहर दर्शन कर तेंदूखेड़ा लौट रही थी। कार में सवार 9 लोगों के घायलों होने की सूचना मिली है। घायलों का इलाज सिहोरा अस्पताल में किया जा रहा है।

सिहोरा पुलिस ने बताया कि ग्राम बरगी के पास कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।. बरगी के पास वाहन अनियंत्रित हो गया था और सड़क से नीचे उतरकर पुल के नीचे जा गिरा। मौके पर लोगों ने तत्काल बचाज कार्य शुरु किया तथा पुलिस को सूचना दी। हादसे में तेंदूखेड़ा निवासी श्रद्धा ठाकुर, द्रोपती धुर्वे, भूमि गोंड, रोशनी गोंड, अंजलि गोंड, सूर्याश ठाकुर, सुषमा ठाकुर, पूजा ठाकुर, और घनश्याम ठाकुर घायल हुए हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update