जबलपुर। शहर के ऐतिहासिक जलस्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता को लेकर नगर निगम ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में रविवार सुबह गोपालबाग तालाब के निरीक्षण पर पहुंचे निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने तालाब की स्थिति देखकर स्वयं फावड़ा और तगाड़ी उठाकर सफाई कार्य शुरू कर दिया।