akhbaar update

नौतपा के पहले दिन जबलपुर में भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट

 



जबलपुर -नौतपा की शुरुआत तेज गर्मी और गर्म हवाओं के साथ हुई। सोमवार को शहर में दिनभर तेज धूप और उमस के कारण लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गंभीर लू चलने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञान कार्यालय जबलपुर के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली।

हवा में नमी कम, बारिश नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक हवा में अधिकतम आर्द्रता 39 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 19 प्रतिशत रही। सोमवार को शहर में बारिश नहीं हुई, जबकि इस सीजन में अब तक 33.7 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

पिछले साल से ज्यादा गर्मी

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल 25 मई को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस था। इस बार तापमान काफी ज्यादा दर्ज किया गया है।

पश्चिमी हवाएं 5 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं, जिससे गर्मी और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update