akhbaar update

होटल सुकून में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर हंगामा, पुलिस जांच में जुटी

 



जबलपुर - कटंगी बायपास स्थित होटल सुकून में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और होटल में जांच की कार्रवाई की।

माढ़ोताल पुलिस के अनुसार बजरंग दल ने सूचना दी थी कि होटल में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ होटल में दबिश दी और होटल के रजिस्टर तथा कमरों की जांच की।

दो युवक और युवतियों से पूछताछ

जांच के दौरान पुलिस को दो संदिग्ध युवक मिले, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं बजरंग दल का आरोप है कि होटल के रजिस्टर में सही एंट्री नहीं थी और कुछ कमरों में युवक-युवतियां मौजूद थे।

होटल प्रबंधन से भी पूछताछ

पुलिस होटल के लाइसेंस, रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। साथ ही होटल मैनेजर और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update