akhbaar update

सतना रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आया युवक, हालत गंभीर

 


सतना। सतना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पटरी पार कर रहा एक युवक जनता एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बर्दाडीह निवासी 40 वर्षीय ललित कुशवाहा प्लेटफॉर्म नंबर-1 से पटरी पार कर दूसरे प्लेटफॉर्म की ओर जा रहा था। इसी दौरान वहां पहुंच रही जनता एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। टक्कर लगते ही स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे स्टाफ, जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंचे। घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक के पेट और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा अचानक हुआ, जिससे स्टेशन पर कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। वहीं रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे पटरियां पार करने के बजाय फुटओवर ब्रिज का उपयोग करें, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update