जबलपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 15 मई से 25 मई 2026 के बीच पेट्रोल, डीजल और प्रीमियम पेट्रोल के दामों में लगातार इजाफा हुआ है। बढ़ती कीमतों से आम लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है।
जबलपुर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट
| तारीख | पेट्रोल | डीजल | प्रीमियम |
|---|---|---|---|
| 15.05.26 | ₹109.79 | ₹95.00 | ₹119.53 |
| 19.05.26 | ₹110.74 | ₹95.93 | ₹120.48 |
| 23.05.26 | ₹111.68 | ₹96.87 | ₹121.42 |
| 25.05.26 | ₹114.53 | ₹99.66 | ₹124.27 |
जानकारी के अनुसार 25 मई तक पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब 7 से 8 रुपये तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने और सप्लाई प्रभावित होने को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है।
पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से परिवहन खर्च बढ़ने की आशंका है, जिसका असर रोजमर्रा की चीजों पर भी पड़ सकता है।