akhbaar update

गुंडा टैक्स को लेकर शराब दुकान में हमला, सेल्समैन घायल, बदमाशों का जमकर उत्पात

 


जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में देर रात शराब दुकान पर पहुंचे बदमाशों ने गुंडा टैक्स की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। विरोध करने पर उन्होंने सेल्समैन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, गुप्तेश्वर गोरखपुर निवासी अखिल पांडेय अपने साथी विपिन राय के साथ दुकान बंद कर रहा था। तभी मोंटू दुबे, गप्पू दुबे और विक्की ठाकुर वहां पहुंचे और 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। अखिल द्वारा मालिक से बात करने की बात कहने पर आरोपियों ने गुस्से में आकर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने बेसबॉल के डंडों और धारदार हथियारों से दोनों कर्मचारियों की पिटाई की। इसके बाद दुकान में रखी शराब की बोतलें तोड़ दीं और वहां मौजूद ग्राहकों के साथ भी मारपीट की। इतना ही नहीं, बाहर खड़ी करीब पांच मोटरसाइकिलों में भी तोड़फोड़ कर दी।

करीब कुछ देर तक उत्पात मचाने के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल कर्मचारियों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update