akhbaar update

जमीन विवाद में हमला, व्यक्ति को मारी गोली – हालत गंभीर

 



जबलपुर - पाटन थाना क्षेत्र के नुनसर गांव में जमीन के विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर हमला कर दिया गया।

ग्राम सूखा के रहने वाले 45 वर्षीय ठाकुर दास पटेल अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में बेनीखेड़ा पेट्रोल पंप के पास 8 से 10 लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाला, फिर चाकू से हमला किया और बाद में गोली मार दी।

हमले के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए।

घायल को तुरंत नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर है और गोली अभी भी शरीर में फंसी हुई है।

पीड़ित ने जिन लोगों पर आरोप लगाया है, उनके नाम इस प्रकार हैं

  • ठाकुर प्रसाद

  • दीपक

  • गोपाल

  • वंदना सिंह

  • बृजलाल

  • अर्जुन

  • सिद्धार्थ दुबे

बताया जा रहा है कि इन सभी से पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update