जबलपुर - अधारताल थाना क्षेत्र में 23 अप्रैल की रात एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अभिषेक पांडे (26), निवासी वेलकम कॉलोनी, ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की अभिषेक रात करीब 11:10 बजे महाराजपुर व्हील मोड़ स्थित एक किराना दुकान पर सामान लेने गया था। वहां उसकी मुलाकात एक दोस्त से हो गई और दोनों बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान शुभम मिश्रा अपने दो साथियों के साथ वहां आया और अभिषेक से गाली-गलौज करने लगा।
अभिषेक ने विरोध किया तो तीनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शुभम मिश्रा ने जान से मारने की नीयत से उस पर चाकू से हमला किया। हमले में अभिषेक के पैर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।