akhbaar update

जेल में बंदी ने लगाई फांसी, मौत से हड़कंप



जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र केंद्रीय जेल में सोमवार सुबह एक बंदी द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

जेलर के अनुसार, बंदी ने जेल के अस्पताल वार्ड नंबर 3 के बाथरूम में गमछे से फांसी लगा ली। जानकारी मिलते ही जेल अधीक्षक, जेलर और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान गुड्डू उर्फ राजा विश्वकर्मा (58) के रूप में हुई है, जो संजीवनी नगर का रहने वाला था। वह अगस्त 2024 से जेल में बंद था। बताया जा रहा है कि वह शुगर की बीमारी से भी पीड़ित था।

जानकारी के मुताबिक, उसके खिलाफ संजीवनी नगर थाने में केस दर्ज था और 16 अगस्त 2024 को कोर्ट के आदेश के बाद उसे जेल भेजा गया था। उसका मामला अभी अदालत में चल रहा था।

घटना की सूचना मजिस्ट्रेट को दे दी गई है और परिजनों को भी जानकारी भेजी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा।

फिलहाल जेल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बंदी ने आत्महत्या क्यों की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update