जबलपुर - एक युवती ने शादी से पहले ब्लैकमेलिंग और पैसों की मांग का आरोप लगाते हुए पुलिस से मदद मांगी है।
युवती ने बताया कि उसने 6 मार्च 2026 को अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था और अब 21 अप्रैल को परिवार की सहमति से सामाजिक शादी होनी है।
उसका आरोप है कि एक युवक उसे बार-बार फोन कर 35 लाख रुपये मांग रहा है। पैसे न देने पर झूठे केस में फंसाने और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी दे रहा है।
युवती ने पुलिस के बड़े अधिकारियों को शिकायत देकर कहा है कि शादी तक उसे और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए।
फिलहाल पुलिस से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की गई है, ताकि शादी बिना किसी परेशानी के हो सके।