akhbaar update

रविवार को ‘छुट्टी’ पर सफाई व्यवस्था, शहर में लगे कचरे के ढेर

 


जबलपुर। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर किए जा रहे दावों की पोल रविवार को खुलती नजर आई। छुट्टी के दिन शहर की सफाई व्यवस्था भी मानो ठप हो गई, जिससे मुख्य सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों तक जगह-जगह कचरे के ढेर नजर आए। कचरा न उठने के कारण हालात बिगड़ते गए और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

आउटसोर्स कर्मचारी भी रहे छुट्टी पर

जानकारी के अनुसार, नगर निगम के नियमित और संविदा कर्मचारियों के साथ अब आउटसोर्स सफाई कर्मचारी भी रविवार को छुट्टी मनाने लगे हैं। इसके चलते न तो सड़कों पर झाड़ू लगती है और न ही कचरा उठाया जाता है। कई इलाकों में कचरा गाड़ियां भी नहीं पहुंचीं, जिससे लोगों ने मजबूरी में कचरा आसपास ही फेंक दिया।

कई इलाकों में दिखा गंदगी का अंबार

घमापुर थाना क्षेत्र, कांचघर चौक से रेलवे स्टेशन रोड, शीतलामाई वार्ड, मालगोदाम, गोहलपुर और अमखेरा रोड जैसे कई प्रमुख इलाकों में कचरे के ढेर लगे रहे। मवेशी और अन्य जानवर कचरे में मुंह मारते नजर आए, जिससे गंदगी और ज्यादा फैलती रही।

रोजाना 450 टन कचरा, रविवार को नहीं उठता

शहर में रोजाना करीब 450 टन कचरा निकलता है, लेकिन रविवार को सफाई कर्मचारियों की छुट्टी के कारण अधिकांश जगहों का कचरा नहीं उठाया जाता। ऐसे में एक दिन की लापरवाही पूरे शहर की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update