akhbaar update

मंडला में नसबंदी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, सैकड़ों कुत्तों के अंग बरामद

 



मंडला।  कुत्तों की नसबंदी के नाम पर एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। शारदा कॉलोनी स्थित एक घर पर राजस्व, पशु चिकित्सा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर 795 कुत्तों के अंग बरामद किए हैं। इनमें 518 नर और 217 मादा कुत्तों के अंग शामिल हैं, जिन्हें खराब होने से बचाने के लिए फॉर्मेलिन केमिकल में सुरक्षित रखा गया था।

जानकारी के अनुसार, जबलपुर की एक संस्था को मंडला में आवारा कुत्तों की नसबंदी का काम सौंपा गया था। आरोप है कि संस्था ने जमीनी स्तर पर काम करने के बजाय सिर्फ कागजों में प्रक्रिया पूरी दिखाई और भुगतान लेने के लिए इस तरह के अंग इकट्ठा किए।

जांच के दौरान अधिकारियों को संदेह हुआ, जिसके बाद छापेमारी की गई और यह बड़ा खुलासा हुआ। अब प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि इतने बड़े पैमाने पर ये अंग कहां से लाए गए और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस और अन्य विभाग मिलकर पूरे नेटवर्क की जांच कर रहे हैं, ताकि इस तरह की गड़बड़ी में शामिल सभी लोगों तक पहुंचा जा सके।

इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update