akhbaar update

ढाबे के पीछे चल रहा जुआ फड़ पकड़ा, 7 जुआरी गिरफ्तार, 35 हजार रुपये जब्त

 


जबलपुर। सिहोरा पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ढाबे के पीछे संचालित जुआ फड़ पर छापा मारकर सात जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से ताश के पत्तों के साथ 35 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को को सूचना मिली थी कि मनसकरा बायपास स्थित अवधेश गुप्ता के ढाबे के पीछे कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने योजना बनाकर मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस को देखते ही जुआरियों में हड़कंप मच गया, लेकिन वे भाग नहीं सके। गिरफ्तार आरोपियों में रवि प्रकाश सरावगी, विनोद गुप्ता, श्यामनारायण गुप्ता, विष्णुप्रसाद साहू, धीरेन्द्र सिंह, प्रदीप दुबे और राजकुमार साहू शामिल हैं।

तलाशी के दौरान सभी के पास से कुल 35 हजार रुपये नगद बरामद किए गए। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सिहोरा में जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को, उप निरीक्षक बिनोद कुमार बागरी, प्रधान आरक्षक गणेश्वर सिंह और आरक्षक संदीप पांडे की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update