जबलपुर। मध्य प्रदेश में न्यायिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एक साथ कई आदेश जारी कर 250 से अधिक न्यायिक अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।
इस बदलाव में सिविल जज (सीनियर और जूनियर डिवीजन) के साथ-साथ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं।
सीनियर सिविल जज स्तर पर बदलाव
करीब 58 सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इनमें अतुल यादव, पुष्पराज सिंह उइके, अमित नागयाच, विजय कुमार पाठक और तथागत याज्ञिक जैसे अधिकारियों को नए जिलों में पदस्थ किया गया है।
जूनियर सिविल जज में सबसे ज्यादा ट्रांसफर
सबसे ज्यादा तबादले सिविल जज (जूनियर डिवीजन) में हुए हैं, जहां 190 से अधिक अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। सूची में अमन सुलिया, अंशुल ताम्रकार, सौरभ गोस्वामी, विवेक सिंह राजन, दिव्या रामटेके, प्राची सिंह पटेल, अंकिता जैन और ब्रजेश कुमार चंसोरिया जैसे नाम शामिल हैं।
सीजेएम और अन्य पदों पर भी असर
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के पदों पर भी कई जिलों में नई नियुक्तियां की गई हैं। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य न्यायिक अकादमी में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
यह बड़ा फेरबदल न्यायिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है।