akhbaar update

₹25 हजार की रिश्वत लेते नगर पालिका लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

 


जबलपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार 8 अप्रैल को नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर में पदस्थ लिपिक संजय कुमार तिवारी को ₹25,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

शिकायत के बाद बिछाया जाल
इस कार्रवाई को योगेश देशमुख के निर्देशन और मनोज सिंह के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। शिकायतकर्ता भीष्म नारायण सिंह राजपूत, निवासी शांति नगर दमोह नाका जबलपुर, ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि पेवर ब्लॉक कार्य का भुगतान मिलने के बाद उनकी एफडीआर और बैंक गारंटी वापस करने के बदले आरोपी लिपिक ₹52,000 की रिश्वत मांग रहा था। बातचीत के बाद सौदा ₹38,000 में तय हुआ।

कंप्यूटर कक्ष में रंगे हाथ पकड़ाया
लोकायुक्त टीम ने शिकायत की पुष्टि करने के बाद नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर के कंप्यूटर कक्ष में जाल बिछाया, जहां आरोपी को ₹25,000 लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धाराओं 7, 13(1)(B) और 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टीम ने निभाई अहम भूमिका
इस ट्रैप कार्रवाई में निरीक्षक राहुल गजभिए और निरीक्षक बृज मोहन सिंह नरवरिया सहित लोकायुक्त टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update