akhbaar update

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में NSUI का प्रदर्शन, कुलपति के खिलाफ नारे

 



जबलपुर - Rani Durgavati University में बजट बैठक के दौरान एनएसयूआई (NSUI) के छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय के मुख्य गेट से लेकर बैठक कक्ष तक रैली निकालते हुए कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें हटाने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने बैठक कक्ष में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें मुख्य गेट पर ही रोक दिया। हालांकि कुछ छात्र दूसरे गेट से अंदर पहुंच गए, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। 

एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सचिन रजक ने बताया कि विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए बुनियादी सुविधाओं की कमी है। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर, लाइब्रेरी संसाधन और अन्य जरूरी सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

बैठक में मौजूद लखन घनघोरिया ने छात्रों को समझाया कि उनकी समस्याओं पर चर्चा के लिए ही यह बैठक आयोजित की गई है। उनके आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update