जबलपुर। अनंत ब्राह्मण महासभा ने संगठन का विस्तार करते हुए जबलपुर के पंडित एसके पचौरी को महाकौशल क्षेत्र का प्रांताध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अहम जिम्मेदारी के मिलने से संस्कारधानी के ब्राह्मण समाज और कर्मचारी वर्ग में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।
नवनियुक्त प्रांताध्यक्ष पचौरी की पहचान एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के साथ-साथ मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के प्रखर कर्मचारी नेता के रूप में भी रही है। वे लंबे समय से बिजली कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए जमीनी स्तर पर काम करते रहे हैं। उनकी इसी सेवाभावी छवि के चलते उन्हें एक कर्मठ और मजबूत नेतृत्वकर्ता माना जाता है।
उनकी नियुक्ति पर विभिन्न संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में शिक्षक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विश्वदीप पटेरिया, एडवोकेट अखिलेश उपाध्याय, ओपी पांडे, ओपी बिल्थरिया और कांग्रेस नेता सतीश उपाध्याय प्रमुख रूप से शामिल रहे।
समर्थकों का मानना है कि पचौरी के नेतृत्व में महासभा महाकौशल क्षेत्र में ब्राह्मण समाज को एकजुट करने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही उनकी संगठनात्मक क्षमता का लाभ पूरे संभाग के लोगों को मिलेगा।