भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने वर्ष 2026 के घोषित अवकाशों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। पहले जारी सूची के अनुसार 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया था।
लेकिन विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा दिए गए ज्ञापनों पर विचार करने के बाद सरकार ने यह निर्णय बदल दिया है। अब स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए महावीर जयंती का अवकाश 31 मार्च के बजाय 30 मार्च (सोमवार) को रहेगा।
शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि प्रदेश के किसी जिले में महावीर जयंती 31 मार्च 2026 को ही मनाई जाती है, तो संबंधित कलेक्टर को अलग से कोई आदेश जारी करने की आवश्यकता नहीं होगी।
Tags
Desik