जबलपुर। भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार 15 मार्च को जबलपुर के घंटाघर स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस कन्वेंशन सेंटर में “सिन्धियत आनंद मेला” आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सिंधु जागृति महिला सेवा समिति द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग अपने परिवार के साथ शामिल हुए।
मेले में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और सिंधी क्वीन कॉन्टेस्ट भी रखा गया, जिसे देखने के लिए लोगों में खास उत्साह रहा। पूरे आयोजन में खुशी और उत्सव का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में स्वामी अशोकानंदजी महाराज, प्रदीप महाराज, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पाण्डे और दिलीप तलरेजा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
आयोजन को सफल बनाने में समिति की सदस्य करिश्मा शर्मा, काजल भागचंदानी, विमला जगवानी, वीनू मखीजा, ममता कुकरेजा, सपना कंधारी, किरण वीना कलवानी, भावना आहूजा और सोनम मध्याल सहित कई महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सिंधी समाज के कई लोग शामिल हुए।