akhbaar update

मृत डॉक्टर के मोबाइल से आया रहस्यमयी मैसेज, विवाद फिर गरमाया



जबलपुर। राइट टाउन निवासी स्व. डॉ. हेमलता श्रीवास्तव के संपत्ति विवाद में नया मोड़ आ गया है। उनकी मौत के बाद उनके मोबाइल फोन से एक आपत्तिजनक मैसेज भेजा गया, जिससे हड़कंप मच गया है।

यह मैसेज शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की स्थानीय अध्यक्ष डॉ. ऋचा शर्मा को मिला। इसके बाद उन्होंने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

क्या लिखा था मैसेज में

डॉ. हेमलता के मोबाइल से भेजा गया मैसेज अंग्रेजी में था, जिसमें लिखा था—
"Sorry, mobile legally is with me. Curse from Dr Hemlata’s family to all who met the same fate as her. Kidnapping, starving, then PM and finally mortuary. Shame on humanity."

इस मैसेज को पुलिस ने गंभीरता से लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है।

पहले से चल रहा है संपत्ति विवाद
जानकारी के मुताबिक, डॉ. हेमलता लंबे समय से बीमार थीं और इसी दौरान उनकी करोड़ों की संपत्ति हड़पने की कोशिश का मामला सामने आया था। प्रशासन की जांच में कुछ लोगों द्वारा धोखे से जमीन अपने नाम कराने की बात सामने आई थी। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज हुई थी और दानपत्र निरस्त कर दिया गया था।

अब उठ रहा बड़ा सवाल

डॉ. हेमलता की 15 फरवरी को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उनकी संपत्ति और सामान प्रशासन की निगरानी में है।

अब सवाल यह है कि उनका मोबाइल फोन किसके पास है और आखिर यह मैसेज किसने भेजा। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update