akhbaar update

खजरी खिरिया में ओवरब्रिज का काम जल्द शुरू, 4 महीने ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

 


जबलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के खजरी खिरिया बायपास पर बनने वाला ओवरब्रिज अब जल्द शुरू होने वाला है। डिजाइन फाइनल हो चुकी है और अप्रैल की शुरुआत से काम शुरू होने की संभावना है।  करीब 22 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह ओवरब्रिज लगभग 900 मीटर लंबा होगा। इसके बनने के बाद हाईवे का ट्रैफिक ऊपर से गुजरेगा, जबकि नीचे से स्थानीय लोग आसानी से आ-जा सकेंगे।

मुख्य सड़क 4 महीने रहेगी बंद

निर्माण शुरू होते ही खजरी खिरिया चौक के पास मुख्य सड़क को करीब 4 महीने के लिए बंद किया जाएगा। इस दौरान सभी वाहनों को सर्विस रोड से निकाला जाएगा।

अभी खराब है सर्विस रोड

फिलहाल सर्विस रोड की हालत ठीक नहीं है। सड़क पर गड्ढे हैं और कई जगह अतिक्रमण व खड़े वाहन रास्ता संकरा कर रहे हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

क्या कह रहा है एनएचएआई

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमृत लाल साहू के अनुसार, काम शुरू करने की तैयारी चल रही है। जल्द ही सर्विस रोड की मरम्मत, अवैध कब्जे हटाने और बैरिकेडिंग का काम किया जाएगा।

लोगों की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले सर्विस रोड को ठीक किया जाए, तभी ट्रैफिक डायवर्ट किया जाए, वरना हादसों का खतरा बढ़ सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update