akhbaar update

अमरकंटक में नेत्रहीन छात्र की डूबने से मौत, कलेक्टर ने प्रभारी को पद से हटाया




जबलपुर। अमरकंटक में अध्ययन भ्रमण के दौरान एक नेत्रहीन छात्र की डूबने से मौत के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने लापरवाही मानते हुए शासकीय राज्य अपंग कल्याण संस्थान के प्रभारी अधीक्षक और प्रभारी प्राचार्य शिवेंद्र सिंह परिहार को उनके पदों से हटा दिया है।

जानकारी के अनुसार 22 फरवरी को महाकौशल महाविद्यालय में परास्नातक की पढ़ाई कर रहे 25 वर्षीय छात्र शिरीष नामदेव की अमरकंटक में पानी में डूबने से मौत हो गई थी। वह अन्य दिव्यांग छात्रों के साथ अध्ययन भ्रमण पर गया था। इस घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया था।

छात्रों ने लगाए लापरवाही के आरोप
साथ गए अन्य नेत्रहीन छात्रों ने बताया कि भ्रमण के दौरान सुरक्षा के नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया। उनका कहना है कि प्रभारी अधीक्षक उन्हें नियमों के खिलाफ पिकनिक के लिए ले गए थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

नए प्रभारी की नियुक्ति
मामले को गंभीर मानते हुए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने शिवेंद्र सिंह परिहार को दोनों पदों से हटा दिया है। साथ ही व्याख्याता सुरेशचंद्र यादव को शासकीय दृष्टिबाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नया प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। अब वे विद्यालय के कामकाज की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update