akhbaar update

वीएफजे में चार्जमेन का शव मिलने से सनसनी, सुसाइड नोट भी बरामद



जबलपुर। शहर स्थित व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर (वीएफजे) में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चार्जमेन का शव कार्यालय के भीतर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मृतक की पहचान कंचनपुर निवासी मेमसन मार्टिन (57) के रूप में हुई है, जो फैक्ट्री में चार्जमेन के पद पर कार्यरत थे। सूचना मिलते ही सुरक्षा विभाग और रांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार्यालय का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे पुलिस की मौजूदगी में खुलवाया गया।

पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नोट में मृतक ने अत्यधिक काम का दबाव और मानसिक तनाव को इस कदम की वजह बताया है।

काम का दबाव बना कारण

जानकारी के मुताबिक, मेमसन मार्टिन अपने नियमित कार्यों के साथ-साथ सिविल वर्क की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे, जिससे वे काफी समय से तनाव में थे।

जांच जारी

उमेश गोल्हानी (थाना प्रभारी, रांझी) ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सुसाइड नोट सहित सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update