akhbaar update

बरगी डैम के जीरो पॉइंट पर युवक डूबा, होली की खुशियां मातम में बदली

 


जबलपुर।   नर्मदा नदी के बरगी डैम के जीरो पॉइंट पर होली के दिन नहाने गए युवकों के समूह में शामिल 25 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया।

जानकारी के अनुसार जैन मंदिर के पीछे रहने वाला शैलेश नेमा दोपहर करीब 1 बजे अपने दोस्तों के साथ होली खेलने के बाद डेम में नहाने गया था। नहाते समय वह धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर चला गया। संतुलन बिगड़ते ही वह लहरों में डूब गया। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन ज्यादा गहराई और फिसलन भरे पत्थरों के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

सैकड़ों लोगों की भीड़, देर शाम तक चला सर्च ऑपरेशन

घटना की खबर फैलते ही जीरो पॉइंट पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। बरगी नगर पुलिस चौकी को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मुख्यालय से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका।

रेस्क्यू में देरी पर परिजनों का आक्रोश

रेस्क्यू टीम के देर से पहुंचने पर परिजनों में नाराजगी बढ़ गई। घाट पर नारेबाजी करते हुए प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए गए। बाद में परिजन पुलिस चौकी पहुंच गए और जवाब मांगने लगे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया और अगले दिन सुबह फिर से सघन सर्च अभियान शुरू करने का आश्वासन दिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update