akhbaar update

जबलपुर/दमोह: इंजीनियरिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान



 जबलपुर में पढ़ाई कर रही 17 साल की छात्रा प्रीति साहू ने दमोह जिले के बहरोबहर गांव में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।

घर में अकेली थी, उठाया कदम

पुलिस के अनुसार, प्रीति अपने माता-पिता के साथ गांव में रहती थी और जबलपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। घटना के समय उसके माता-पिता मजदूरी करने घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान उसने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

घर लौटे तो सामने आया दिल दहला देने वाला मंजर

जब माता-पिता काम से वापस लौटे तो उन्होंने बेटी को फंदे पर लटका देखा। यह देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और सभी यह दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि प्रीति ने यह कदम क्यों उठाया, क्योंकि घर में कोई विवाद भी नहीं था।


Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update