उत्तरप्रदेश - गोरखपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शातिर युवक खुद को फर्जी IAS अधिकारी बताकर लड़कियों को शादी के जाल में फंसाता था। आरोपी सोशल मीडिया पर नकली वीडियो और फर्जी ऑफिस का सेटअप दिखाकर खुद को बड़ा अफसर साबित करता था।
इस झांसे में आकर कई लड़कियां उससे शादी के लिए तैयार हो गईं। आरोपी शादी के नाम पर उनसे पैसे भी लेता था और अब तक करीब 15 लाख रुपये ऐंठ चुका था।
हैरानी की बात यह है कि आरोपी पहले ही दो शादियां कर चुका था और तीसरी शादी करने की तैयारी में था। लेकिन इस बार उसकी चालाकी काम नहीं आई। शादी के दौरान ही उसकी सच्चाई सामने आ गई, जिसके बाद मौके पर हंगामा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि उसने और कितनी लड़कियों को अपना शिकार बनाया है।