akhbaar update

पिपरिया में युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी फरार

 



*जबलपुर।* मझोली थाना क्षेत्र के ग्राम पडुआ पिपरिया में बुधवार दोपहर पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमले में 24 वर्षीय अर्जुन उर्फ अज्जू सिंह के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया।


मृतक के पिता सुंदर सिंह उर्फ बड्डा गौड़, निवासी ग्राम खबरा, ने पुलिस को बताया कि दोपहर के समय गांव में विवाद हुआ था। इसी दौरान मयंक सेन नामक युवक ने अर्जुन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल अर्जुन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही मझोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वरिष्ठ अधिकारियों और एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update