जबलपुर। जबलपुर के प्रतिष्ठित वरिष्ठ शल्य चिकित्सक और विक्टोरिया अस्पताल के पूर्व सीएमओ डॉ. वीवी श्रीवास्तव का आज तड़के 3:30 बजे 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने लंबे समय तक चिकित्सा क्षेत्र में अपनी उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान कीं। उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे नेपियर टाउन स्थित उनके निवास स्थान से गौरीघाट मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी। उनके निधन से शहर के चिकित्सा जगत और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
Tags
Jabalpur