जबलपुर। क्राइम ब्रांच और बेलबाग थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक सटोरिये को सट्टा लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा। वहीं जुआ खेल रहे पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि भानतलैया इलाके में एक व्यक्ति अवैध सट्टा चला रहा है। दबिश देकर पुलिस ने आरोपी दिलीप चौधरी (58) को पकड़ लिया। उसके पास से सट्टा पर्ची और 5 हजार रुपये नकद बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक व्यक्ति के कहने पर सट्टा लिखता था और उसे रोज 300 रुपये मिलते थे।
इसी दौरान पुलिस ने खटीक मोहल्ला क्षेत्र में छापा मारकर ताश पर जुआ खेल रहे पांच लोगों को भी पकड़ा। आरोपियों के पास से ताश के पत्ते और 1300 रुपये जब्त किए गए।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।