akhbaar update

स्व. महेंद्र चौधरी की स्मृति में राष्ट्रीय फोटो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 3 अप्रैल को दिल्ली में

 


जबलपुर। वरिष्ठ फोटो पत्रकार स्वर्गीय महेंद्र चौधरी की स्मृति में 3 अप्रैल को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में 25वीं ‘चित्रांजलि राष्ट्रीय फोटो प्रतियोगिता’ का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह और प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इस विशेष आयोजन को केंद्र सरकार के सहयोग से संपन्न किया जा रहा है।

कार्यक्रम में ‘फेस्टिवल ऑफ इंडिया’ और ‘राम उत्सव’ विषयों पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। ‘फेस्टिवल ऑफ इंडिया’ श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 1 लाख रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

चित्रांजलि समिति के अध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि इस रजत जयंती वर्ष के आयोजन का संचालन सच्चिदानंद जोशी और आलोक जैन के निर्देशन में किया जा रहा है।

देशभर से मिली हजारों प्रविष्टियां

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता को देशभर से शानदार प्रतिसाद मिला है। ‘फेस्टिवल ऑफ इंडिया’ श्रेणी में 7000 से अधिक और ‘राम उत्सव’ श्रेणी में 3500 से ज्यादा छायाचित्र प्राप्त हुए हैं।

इन प्रविष्टियों में से श्रेष्ठ तस्वीरों का चयन प्रसिद्ध छायाकार गुरदास दुआ, सचिन सोनी और विनय अंबर की जूरी द्वारा किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान चयनित उत्कृष्ट छायाचित्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही एक विशेष कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी होगा, जिसमें प्रतियोगिता की प्रमुख उपलब्धियों और बेहतरीन तस्वीरों को संकलित किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update