जबलपुर - सिविक सेंटर में बन रहा भारत माता मंदिर अब जल्द ही तैयार होने वाला है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर काम की प्रगति देखी और अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण तय नक्शे और डिजाइन के अनुसार ही किया जाए और काम समय सीमा में पूरा हो। मंदिर की नक्काशी और संरचना पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
मंदिर के आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की भी योजना बनाई जा रही है, ताकि यह स्थान शहर की नई पहचान बन सके। निरीक्षण के समय उद्यान अधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।